अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ई-रिक्शा, कई यात्री घायल


खड्डा कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशीनगर से NH-28B मार्ग होते हुए पडरौना से पनियहवा की ओर जा रहा एक ऑटो ई-रिक्शा छितवन बाबा मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और ई-रिक्शा को खाई से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। साथ ही मामले की सूचना नेबुआ नौरंगिया थाने को भी दी गई।
बताया जा रहा है कि हादसा सरपतही खुर्द क्षेत्र के पास हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों ने लोगों से वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” की कहावत इस घटना में फिर साबित हुई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें