सेवराई में बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


सेवराई। तहसील परिसर में बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी संजय यादव, तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी एवं उपनिबंधक प्रभारी सेवराई संतोष कुमार मौजूद रहे।

 

इस दौरान जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पारस राम एडवोकेट ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं महासचिव पद पर सुमंत सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने पदभार ग्रहण किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर शाहजहां खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में उमेश सिंह, सहसचिव के रूप में पूनम यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप सिंह ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाली। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर सिंह ने की, जबकि संचालन अमरनाथ राम एडवोकेट, भोला सिंह यादव एवं अजय राय ने संयुक्त रूप से किया।

इस समारोह में उपेंद्र पासवान, अशोक सिंह, मनोज पांडेय, रामजी राय, प्रवीण राय, इमरान नियाजी, राधे कृष्ण सिंह एवं सुरेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें