सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध, गैस होल्ड कर कालाबाजारी कर रहे हैं गैस संचालक
आमजन की सुविधा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल
कुशीनगर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पडरौना ब्लॉक के भर पटिया ग्राम सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडे का नेतृत्व में गैस की काला बाजारी रोकने के लिए एक बृहद चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें शीघ्र गैस की काला बाजारी रोकने और आमजन को सुविधा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को चेतावनी दिया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पप्पू पांडे ने कहा कि वैश्विक संकट को बृहद बताकर
गैस संचालक कहीं ना कहीं सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और गैस की कालाबाजारी पर्याप्त मात्रा में रहते हुएभी आम जन को दिक्कत पहुंच रहे हैं जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकार द्वारा और जिला प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है कि आम जन के सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है लेकिन उसके बावजूद भी गैस संचालक गैस को होल्ड कर गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं जिससे आमजन को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कभी सरवर के नाम पर तो कभी गाड़ी लेट आने के नाम पर आम जन असुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं गैस संचालक और गैस को होल्ड कर उन्हें अधिक दामों पर गैस बेचकर लाभान्वित हो रहे। सरकार द्वारा आम जानकी सुविधा के लिए हर तरह का हर संभव प्रयास किया जा रहा है और सरकार की प्राथमिकताओं में भी शामिल है जिला प्रशासन द्वारा भी बार-बार गैस संचालकों को चेतावनी दिया जा रहा है कि गैस की कालाबाजारी को तत्काल रोका जाए सरकार द्वारा भी आमजन की सुविधा के लिए गैस पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराया गया लेकिन इसके बावजूद भी गैस संचालकों द्वारा मनमानी किया जा रहा है। आगे कहा कि अगर आमजन की सुविधा गैस संचार को द्वारा नहीं दिया गया और गैस की कालाबाजारी शीघ्र बंद नहीं किया गया तो गैस संचालक खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने के लिए बृहद आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज. बसंत. अनिल. शंकर .मोहन .मीणा .तेजपत्ति. सुनीता. राजू .कलावती. सिंगारी.आदि सैकड़ो परिवार उपलब्ध रहा।

