नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस


 

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक महिला ने का शव बरामद नहीं हो सका था।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्ल भुजौली गांव निवासी रोहित की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे लगभग 18 माह का एक दुधमुंहा बच्चा छोड़ गई है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस द्वारा शव की तलाश की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा शव की तलाश की जा रही है। शव मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें