गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने गुरुवार को मरदह थाना क्षेत्र के शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश-निकास द्वारों की सुरक्षा और चहारदीवारी के मानकों की बारीकी से जांच की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक और थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।
एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि परीक्षा में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों और सॉल्वर गैंग के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया सेल और एलआईयू को अफवाहों पर लगाम कसने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है
।
