विश्व महिला दिवस पर राष्ट्र सेविका समिति ने आयोजित किया होली मिलन समारोह


गाजीपुर: राष्ट्र सेविका समिति की तरफ से होली के शुभ अवसर पर आज गाजीपुर के अवध पैराडाइज मैरेज होल में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।महिलाओं का एक सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम हुआ, जो होली के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य आपसी स्नेह, संगठन की एकता और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना होता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण से हुआ।

होली के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पारंपरिक फाग, होली गीत, नृत्य आदि हुआ ।

रंग-गुलाल से होली मिलन सभी बहनें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा के साथ होली खेली और शुभकामनाएँ आपस मे बहनो ने दिया उसके पश्चात सबका परिचय हुआ जिसमें मुख्यरूप से उपस्थित विभाग संचालिका नीलम राय ,जिला कार्यवाहिका नीलम , नगर कार्यवाहिका सोनी ,नगर बौद्धिक प्रमुख कल्याणी,जिला व्यवस्था प्रमुख सुमन सरिता ,अर्चना,सुधा , परिधी, सीमा ,रीता ,गुंजन ,सबिता जी,शालिनी ,शिवानी, संजू एवं बिचार परिवार से साधना राय,किरण सिंह,माया, लालसा भारद्वाज ,प्रीति आदि बहनो की उपस्थिति रही।

अंत में समिति की प्रार्थना कर के बिकीर हुआ । मिठाई और अल्पाहार भी बहनो को ससम्मान कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

महिलाओं में संगठन और नेतृत्व भावना ओ बढ़ाना और

भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण कर

समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरणा देना

आपसी स्नेह और सौहार्द बढ़ाना

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें