प्रेम मिलन का त्यौहार होली तनाव को कम करते हुए स्फूर्तिवान बनाता है -वेद प्रकाश राय
घोसी मऊ: स्थानीय बी आर सी पर ‘स्पर्श’ होली मिलन समारोह का अपरान्ह में आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन वेद प्रकाश राय, विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय नें वागदेवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को औचारिक रूप से प्रारम्भ किया । कार्यक्रम के संयोजक बीईओ घोसी धर्मेंद्र कुमार व व्यवस्थापक शिक्षक नेता राजेश कुमार सिंह थे । मुख्य अतिथि ने शासन की शिक्षा संबंधी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को ईमानदारी से कार्य करने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि आज जब आप के उपर जिम्मेदारिया कुछ बढ़ी हैं लेकिन हम जानते हैं कि आप सब कोई चुनौती आये उससे सकारात्मक रूप से हल करते हुए विभाग का नाम सदैव रोशन करते रहें हैं । होली प्रेम मिलन का पर्व निश्चित रूप से आप सभी के तनाव को कम करेगा ,उन्होंने सभी को होली कि बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की । संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि हमें अपने विभाग के लोगों पर गर्व है आप सब अच्छा कर रहें हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में और अच्छा करेंगें , उन्होंने सभी को होली की बधाई दी। बीईओ धर्मेंद्र कुमार नें सभी अतिथियों का स्वागत एंव सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक राजेश कुमार सिंह ने किया । उन्होंने इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए विभाग के सभी शिक्षक – शिक्षिका,बीआरसी परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की किसी कार्यक्रम की सफलता उसके सहयोगियों की सक्रियता का परिणाम होती है । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता जनार्दन सिंह ने किया । कार्यक्रम में संगीत शिक्षक राजीव चौबे ,सुमित ,बृजेश गिरी ,गुलशन कुमार ,अनामिका सिंह,ओमप्रकाश चंद्रा , प्रभाष सिंह, पान मती आदी ने अपनी सुंदर रचना को स्वर दिया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में श्याम सुंदर पटेल बीई ओ बड़राव, सीडीपीओ राधेश्याम पाल,स्वामी नाथ राय ,राजेंद्र सिंह, प्रमोद पाण्डेय,जीवन सिंह, संजय कुमार ,रेनू पाण्डेय , दयाशंकर यादव,रामविलास भारती ,रामान्द यादव, रामकेर यादव ,राम सिंह ,राम इक़बाल सिंह , पुष्कर राय,अफाक अहमद, विवेक सिंह, रुपेश पाण्डेय, रोहित यादव ,अनूप सिंह , अनंत वैभव सिंह , शुभम सिंह , विनीता सिंह, अमृता शर्मा, पूजा पाण्डेय ,सुलक्षणा त्रिपाठी , विकास बंशल ,अश्वनी यादव,रविंद्र सिंह,सोनू राय, अजीत राय , अभिषेक सिंह, अविनाश राय, ओम प्रकाश यादव ,सुकांत सलिल आदि थे।
