पहसा में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर लगे चश्मे के शीशे वाले भाग को किसी अराजकतत्व ने किया क्षतिग्रस्त
थानाध्यक्ष श्री भगवान राम ने नया चश्मा मंगाकर मूर्ति पर लगाकर तथा वहां इकट्ठा लोगों को समझा बुझा कर कराया शांत
लोक अधिकार न्यूज
रतनपुरा,मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव में स्थापित डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने शनिवार की रात्रि क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त भाग को ठीक करा कर मामले को शांत कराया।घटना के बारे में लोगों ने बताया कि रविवार को दिन में किसी व्यक्ति ने देखा कि पहसा गांव में स्थित उक्त प्रतिमा के चेहरे पर लगे चश्मे के शीशे वाले भाग को किसी ने तोड़ दिया है।यह खबर मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।इसी बीच थाने पर सूचना दी गई। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्री भगवान राम ने नया चश्मा मंगवा कर मूर्ति में लगावा तथा वहां इकट्ठे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह किसी अराजक तत्व का कार्य है, वैसे पुलिस की तत्परता से एक बड़ा विवाद टल गया।
