शहीद विजय शंकर राय के दरवाजे तक बनेगी नई सड़क , सीएम योगी ने दिया होली के पूर्व शहीदी धरती शेरपुर को तोहफा


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


 

भांवरकोल/ गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत शहीदी धरती शेरपुर के लाल अमर शहीद विजयशंकर के नाम पर शेरपुर कुंडेसर मुख्य मार्ग स्थित शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर खुर्द से घर तक लगभग एक किमी की लंबाई की सड़क 81.23 लाख रूपया से बनेगी। यह स्वीकृति यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दी है।

शेरपुर गांव हमेशा ही देश का सिर ऊंचा करने में आगे रहा है। देश को आज़ादी दिलाने के लिए जहां इसी धरती के 8 सपूतों ने अपनी शहादत दे दी थी। वही 27माह पूर्व 2023 में छत्तीसगढ़ में तैनात शेरपुर निवासी अखिलेश राय ने नक्सली हमला में अपनी कुर्बानी दी थी।

उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए बलिदानी धरती शेरपुर खुर्द के सपूत विजय शंकर राय सीआरपीएफ में कार्यरत थे। 18 जुलाई 1992 में जम्मू कश्मीर के डोडा ज़िले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष 18 जुलाई को शहादत दिवस मनाया जाता है।

स्व. विजयशंकर की पत्नी सुनैना का बीमारी के चलते दो वर्ष पूर्व निधन हो गया है । उनके पुत्र प्रेमशंकर राय, जयशंकर राय (व्यवसायी) व विद्याशंकर राय (वरिष्ठ पत्रकार)हैं। पिता की राह पर चलते हुए बड़े पुत्र प्रेमशंकर राय भी सीआरपीएफ में ही भर्ती हुए और जम्मू कश्मीर में ही तैनात भी हैं।

 

इस स्वीकृति पर परिवार के साथ ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि सरकार ने बलिदानी परिवार को सम्मान दिया है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें