भांवरकोल पुलिस की हाईवे पर मुस्तैदी, थानाध्यक्ष ने खुद संभाली कमान


गाजीपुर/भांवरकोल। अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भांवरकोल थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सघन पैदल गश्त की। सोमवार को थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय स्वयं पुलिस बल के साथ हाईवे पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने प्रमुख चौराहों, मोड़ों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रुककर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों और वाहन चालकों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर भी नजर रखी गई।

इस दौरान कांस्टेबल राहुल यादव, धर्मेंद्र, लाला सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गश्त जारी रहेगी ताकि आम जनता निर्भय होकर यात्रा कर सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें