विशाल भंडारे के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन 


भांवरकोल/ गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत के ग्रामसभा तरका (अमरूपुर) में विश्व कल्याण की कामना से आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ विशाल भंडारे के साथ विधिवत एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। संपूर्ण अनुष्ठान यज्ञाधीश परम संत कन्हैया दास महाराज एवं आचार्य अमित शास्त्री जी और सहयोगी आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।। समापन के अवसर पर देर रात तक चले भक्ति संध्या में भोजपुरी गायकों राजेश निराला, कल्पनाथ यादव, मदन दूबे आदि गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुजनको भक्ति संध्या में गोते लगाने को विवश कर दिया । नौ दिनों तक चले यज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में भाग लिया और यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। साथ ही आयोजन के दौरान प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भी भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे के बाद बाहर से आए साधु सन्तों को अंगवस्त्र सहित विधिवत बिदाई दी गई। यज्ञ के समापन के मौके पर यज्ञाधीश एवं परम संत कन्हैया दास जी महराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से मन को शांति मिलती तथा जीवों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि पूर्णाहुति यज्ञ के सफल समापन का प्रतीक होती है। जिससे सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। कहा इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से आपसी सौहार्द, , सांस्कृतिक चेतना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ के पूर्णाहुति के उपरांत सोमवार को आयोजित विशाल भंडारे एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं प़साद ग्रहण किया। नौ दिनों तक चले इस लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पुण्य अवसर पर जिले एवं अन्य जिलों के प्रतिष्ठित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों की सहभागिता ने आयोजन की रौनक बढ़ाई।

आयोजकों की ओर से यज्ञ में पहुंचे अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से उमाशंकर राय, प्रधान राजेश राय बंगाली, मनोज पाण्डेय, मुन्ना राय,सहित समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें