कारगिल वीर शहीद शेषनाथ यादव की 28वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, सैनिकों ने दी सलामी


नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज क्षेत्र के धरवां गांव स्थित अमर शहीद शेषनाथ पार्क में सोमवार को कारगिल वीर शहीद शेषनाथ यादव की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, पूर्व सैनिकों एवं ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की पत्नी सरोज देवी एवं पुत्र शिवा द्वारा परिजनों के साथ प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैप्टन सुब्बा यादव (प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा कि गाजीपुर बलिदानियों की धरती रही है। देश को जब भी आवश्यकता पड़ी है, यहां के रणबांकुरों ने अपने शौर्य और पराक्रम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि शहीद शेषनाथ यादव की शहादत अविस्मरणीय है और पूरे जनपद को उन पर गर्व है। बाघी गांव के सपूत शेषनाथ यादव ने अपनी वीरता और दिलेरी से जिले का नाम देशभर में गौरवान्वित किया।

इस दौरान गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर सैन्य सलामी दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीतों के साथ बिरहा गायन के माध्यम से देशभक्ति की प्रस्तुति दी गई, जिसमें शहीद की वीरता और युद्धकालीन पराक्रम का भावपूर्ण वर्णन किया गया।समारोह के अंत में शहीद की पत्नी सरोज देवी ने उपस्थित सैकड़ों सैनिकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर सत्या यादव, महादेव सिंह यादव, हीरा यादव, गोरख यादव, मदन यादव, राजा, सुरेंद्र सिंह यादव, सुजीत, रामविजय, हरिहर यादव, सुमिरन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर शिवकुमार ने किया तथा अध्यक्षता कैप्टन सुब्बा यादव ने की। “शहीदों की शहादत राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।”

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें