संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय ‘महादेव’
करीमुद्दीनपुर /गाजीपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत करीमुद्दीनपुर में अंडरपास एवं सर्विस लेन की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के क्रम में प्रशासन हरकत में आया। अपर जिलाधिकारी (भूमि एवं राजस्व), उपजिलाधिकारी तथा एनएचडी (नेशनल हाईवे डिवीजन) के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थल पर संयुक्त निरीक्षण किया गया।
उप जिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद परिस्थितियों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आवागमन में हो रही कठिनाइयों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि जनहित से जुड़े इन विषयों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उचित एवं व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है, तथा मांगों के संबंध में आवश्यक तकनीकी व प्रशासनिक पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
