डंफर  की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालिका की मौत, गाँव में पसरा मातम


गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के रघुबरगंज उर्फ़ विशुनपुरा गाँव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हाटा पुल पर एक तेज रफ्तार डम्फर की टक्कर से 13 वर्षीय बालिका सोनाली गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना ने न सिर्फ सोनाली के परिवार, बल्कि पूरे गाँव को सदमे में डाल दिया है और वहाँ मातम पसर गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनाली गोंड़ किसी काम से घर के बाहर निकली थी तभी, एक तेज रफ्तार डम्फर ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनाली ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही कोतवाली मुहम्मदाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया है कि मृतका के पिता, बब्लू गोंड़, घर से बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी कमज़ोर है इस दुखद घटना के बाद पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई स्थानीय ग्रामवासियों ने प्रशासन से मार्मिक अपील की है कि पीड़ित परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें