त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, अमवा घाट पर गंगा में डूबकर तीन लड़कियों की मौत


गाज़ीपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां करंडा थाना क्षेत्र के अमवा घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गईं तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रमजनपुर/उधरनपुर गांव की करीब सात महिलाएं और लड़कियां सुबह गंगा स्नान के लिए अमवा घाट पर पहुँची थीं। स्नान के दौरान, अचानक कुछ लड़कियाँ गहरे पानी में चली गईं, और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी सातों डूबने लगीं। पास के खेत में काम कर रहे स्थानीय लोगों और मल्लाहों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एक महिला सहित चार लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। मृतकों की पहचान पूनम (19), रोली (16) और खुशी (12) के रूप में हुई है जिन्हें  पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है।
इस दुखद घटना से पूरे रामजनपुर गांव और करंडा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें