घोसवल-भदौरा के सिटी मोंटेसरी स्कूल में लगा फूड फेस्ट, बच्चों ने सीखा हुनर और व्यापार का पाठ


सेवराई (गाजीपुर)। घोसवल-भदौरा स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में 21 नवंबर को फूड फेस्ट का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ बच्चों ने तरह-तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जबकि बाकी बच्चे विजिटर और खरीदार के रूप में पहुंचे। पूरे विद्यालय परिसर में मेले जैसा माहौल रहा।

फूड फेस्ट में बच्चों ने घर के बने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। चाट-पकौड़ी, समोसा, इडली, पास्ता, सैंडविच, केक और जूस सहित कई तरह के पकवानों की खुशबू से परिसर महक उठा। बच्चों ने खुद ग्राहकों को बुलाया, रेट बताया और हिसाब-किताब संभाला। इससे उन्हें आत्मनिर्भरता, टीम वर्क, साफ-सफाई और व्यापारिक समझ का व्यावहारिक ज्ञान मिला।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन की शिक्षा देना था। फूड फेस्ट के माध्यम से बच्चों ने पैसे का प्रबंधन, ग्राहकों से व्यवहार और स्वच्छता का महत्व सीखा। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी स्टॉलों का भ्रमण कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल मेराज अंसारी, वाइस प्रिंसिपल विनय प्रकाश और एक्टिविटी इंचार्ज नीरज सुंदरम व जावेद अंसारी की प्रमुख भूमिका रही। अनुशासन की जिम्मेदारी चंद्रशेखर, मुरली, जय गोविंद, देवेंद्र, शुभम, श्याम और इलियास ने संभाली।

शिक्षिकाओं में रश्मि राय, ज्योति राय, आशा उपाध्याय, स्वाति, रिजवाना और मोहिनी शामिल थीं। सहायक स्टाफ में सतपाल, मीरा, चंदा और पार्वती ने सहयोग किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय शिक्षकों, शिक्षिकाओं, सहायकों, प्रिंसिपल मेराज अंसारी, वाइस प्रिंसिपल विनय प्रकाश, सह-प्रबंधक राम अवतार और प्रबंधक मोहसिन को दिया गया।

अंत में प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी जारी रहेंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें