भांवरकोल में दिव्यांगों का फूटा आक्रोश, सीएम योगी को भेजा 11 सूत्रीय मांगपत्र; एक माह का अल्टीमेटम


भांवरकोल (गाजीपुर)। भारतीय दिव्यांग शक्ति संगठन ने दिव्यांगजनों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भेजा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि एक माह के भीतर मांगों पर सुनवाई और समाधान नहीं हुआ तो दिव्यांग महिला-पुरुष लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

संगठन ने दिव्यांगजनों को सरकारी आवास, सरकारी बैंकों से बिना भेदभाव ऋण सुविधा, चार प्रतिशत आरक्षण, बिजली बिल माफी और बच्चों की शिक्षा फीस माफ करने की मांग उठाई है। इसके अलावा सरकारी बसों में दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक यात्रा की सुविधा, अंत्योदय राशन कार्ड, कैशलेस चिकित्सा, प्राथमिकता के आधार पर ऋण तथा बैंक, तहसील और थानों सहित सरकारी कार्यालयों में सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

मांगपत्र में दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी शामिल है। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सरकारी कार्यालयों और बैंकों में दिव्यांगजनों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें आवश्यक सुविधाएं और सम्मान भी नहीं मिल पाता।

इस दौरान क्षेत्रीय नेता जेपी राय ने संगठन से जुड़कर दिव्यांगजनों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। संगठन ने स्पष्ट किया कि एक माह में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष शीला देवी, जिलाध्यक्ष श्रवण यादव, जिला महासचिव सुखराम यादव, शिवमूरत कुशवाहा, उमाशंकर, भगवानी देवी, ओमप्रकाश, सहदेव, संजय, गुड़िया देवी, पवन कुमार, राजेश सोनू, रीना और बेबी सहित अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें