बाराचंवर। हॉर्टमन इण्टर कॉलेज, हॉर्टमनपुर, गाजीपुर में स्काउट और गाइड का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक फादर पी० विक्टर के द्वारा स्काउट-गाइड का झंडारोहण करके किया गया। उसके बाद झंडे को सलामी दी गई तथा झंडा गीत गाया गया। स्काउट गाइड शिविर में स्काउट गाइड आंदोलन का इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम, ध्वजगीत, प्रार्थना, सैल्यूट, रिपोर्टिंग, विभिन्न प्रकार के तालियो आदि के बारे में स्काउट प्रशिक्षक लालू यादव (H.W.B.) व गाइड प्रशिक्षिका खुशी गोड़ (ट्रेनिंग काउंसलर) के द्वारा बताया गया। शिविर का संचालन स्काउट गाइड मास्टर अजीत कुमार द्वारा किया गया।
हॉर्टमन इण्टर कॉलेज, हॉर्टमनपुर, गाजीपुर में स्काउट और गाइड का शुभारंभ
