जनगणना 2027 को लेकर द्वितीय चरण के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न


बहादुरगंज गाजीपुर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर द्वितीय चरण के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रगणक और छ: पर्यवेक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर संजय यादव एवं अमित सर ने जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि जनगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला कार्य है। इसलिए प्रत्येक प्रगणक को अपने निर्धारित क्षेत्र में पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ कार्य करना होगा।

मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, आवश्यक जानकारियों के संकलन, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पर्यवेक्षकों को अपने अधीनस्थ प्रगणकों के कार्यों की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका समय से समाधान कराने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना लिपिक इकबाल खान की देखरेख में संपन्न कराया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों को गंभीरता से समझने तथा जनगणना कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

अशरफ खान ने भी प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्यों को करने की अपील की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें