सहकारी समितियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, खाद वितरण व्यवस्था मिली सुचारु


सेवराई (गाजीपुर)। किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा विकास खंड की विभिन्न ग्रामीण सहकारी समितियों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बारा, गहमर और मनिया स्थित ग्रामीण सहकारी समितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती मिली।

निरीक्षण टीम में उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी विकास राय तथा गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी शामिल रहे। अधिकारियों ने समितियों पर पहुंचकर खाद वितरण से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और उपलब्ध व्यवस्थाओं का सत्यापन किया।इस दौरान अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। निरीक्षण के पश्चात उपजिलाधिकारी ने बताया कि समितियों पर खाद वितरण का कार्य सामान्य एवं सुचारु रूप से चलता पाया गया। किसानों को खाद, बीज आदि किसी भी प्रकार से बिना किसी समस्या को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों के इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को निर्धारित व्यवस्था के तहत खाद उपलब्ध कराना तथा वितरण प्रक्रिया पर निगरानी बनाए रखना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने समितियों की व्यवस्थाओं का सत्यापन कर वितरण की स्थिति का जायजा लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें