पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का उंचाडिह में भव्य स्वागत


बाराचंवर। गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उंचाडिह में विजय बहादुर राय के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का शनिवार को दोपहर बाद आगमन हुआ। उपस्थित लोगों के द्वारा मंत्री जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पंचायती राज मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा माल्यार्पण के पश्चात विजय बहादुर राय एवं श्याम बहादुर राय के द्वारा मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं हिमांशु राय प्रबंधक सरजू राय मेमोरियल पी जी कालेज गांधीनगर का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं हिमांशु राय के द्वारा बिजय बहादुर राय का माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।इस अवसर पर श्रीमती मीरा राय, विजय बहादुर राय,गोरख नाथ राय, श्याम बहादुर राय, श्वेतांक राय, दिनेश राय,(गुड्डू) सुनील राय नेचर फ्लो हरदासपुर, आशीष राय ग्राम प्रधान करकटपुर, अखिलेश राय, बब्बन राय, छोटे लाल राय, सुमन्त राय, सूर्यकुमार पांडे, बिरेन्द्र राय पूर्व प्रधान, रजनीश राय (रोजगार सेवक) दिनेश राय गुड्डू प्रोपराइटर विनायक प्रोडक्ट, हिमांशु राय (भोलू)रामाश्रय कुशवाहा,विशाल मौर्या,किशन कुशवाहा, नीतीश राजभर, दीना प्रजापति, सनी कुमार गुप्ता(प्रबंधक स्टेट बैंक शाखा अयोध्या,दीपु गुप्ता,रामप्रवेश राजभर, धनंजय पासवान, सिद्धार्थ राय मुगली,रविंद्र यादव,रामदहीन पासवान, मनीष कुमार राय, अशोक कुमार राय, मिथिलेश राय,टुन्नू, बब्बन राम केदार पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें