अखिलेश यादव को चुनाव में दलित याद आते हैं,गेस्ट हॉउस कांड एवं संविधान के विरुद्ध प्रमोशन में आरक्षण वापसी याद कर भाजपा प्रत्यासी को स्नातक एवं शिक्षक ऍम एल सी चुनाव में जिताएं : विधायक बेदी राम


सादात गाज़ीपुर। डा.भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज टांडावैरख के सभागार में भारतीय जनता पार्टी एवं सुहेलदेव समाज पार्टी(NDA)की स्नातक एवं शिक्षक विधान सभा(MLC)चुनाव को लेकर बैठक हुई बैठक में उपस्थित जखनियां के विधायक बेदीराम ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि जब जब चुनाव आता है तब तब अखिलेश यादव को दलित नजर आते हैं एवं कहा कि क्या बहन मायावती दलित नहीं थीं उनके साथ सपा के गुंडे लखनऊ के गेस्ट हॉउस में जान से मारने लगे एवं उनके साथ बर्बरता करने का प्रयास किए उस समय

भारतीय जनता पार्टी के ही नेता बहन मायावती को बचाये एवं वर्ष 2012 में सपा ने प्रमोशन में आरक्षण हटा दिया था जिससे जो दरोगा बन गए थे वह लोग सिपाही बन गए जब भाजपा की सरकार संसद में विधेयक पास कर सपा के कुकृत्य को हटाकर आरक्षण को स्थापित की एवं बिना भेद भाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सभी समुदायों को मिल रहा विधायक ने सभी स्नातक मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केदार नाथ सिंह एवं प्रमोद मिश्रा को वोट देने की अपिल की भारतीयजनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पदाधिकारियों को कहा कि हर मतदाताओं से संपर्क करें एवं बूथ तक आने को प्रेरित करें तथा भाजपा को जिताकर सुशासन स्थापित करने हेतू अपिल करें

सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता प्रद्युम्न राय ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को जनता बार बार हरा रही है जिससे विपक्ष के नेताओ को हार हजम नहीं हो रहा है इसलिए बार बार अनर्गल आरोप लगा कर देश में विदेशो से मदद लेकर देश की व्यवस्था को बिगाड़ाने का प्रयास कर रहे हैं एवं संवैधानिक पद पर आसीन लोगों पर आरोप लगाकर भारत के संविधान का मज़ाक उड़ा रहे है

वरिष्ठनेता शिवपुजनचौहान ने लोगों से जन संपर्क कर वोट बूथ तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया

मण्डल अध्यक्ष सादात उत्तरी दिनेश सिंह सिंटू ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया एवं मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप गोंड ने संचालन किया बैठक में समाज सेविका विमला मौर्य,युवानेता आदर्श राय,शक्तिकेंद्र संयोजक अजय राय,संदीप राय,नीरज राय,शैलेश पाठक,डॉ पीयूष पाण्डेय,यशवंत वर्मा,विपुल सिंह,पूर्व प्रधान अंकुर सिंह,शिवचरण राजभर,विधायक प्रतिनिधि अरविन्द राजभर सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें