मऊ में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

सरायलखंसी पुलिस ने कहिनौर चट्टी-कुश्मौर मार्ग के पास से पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

मऊ। जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 10 अक्टूबर 2026 को कहिनौर चट्टी से कुश्मौर मार्ग के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेष प्रताप सिंह के निर्देशन में सरायलखंसी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज पासवान (19) पुत्र सुदेश पासवान, निवासी ग्राम गांई, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह सरायलखंसी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 356/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें