बृजेश सिंह बने आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति के संरक्षक


बृजेश सिंह बने आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति के संरक्षक

 

समिति की बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा, 51 सदस्यों का चयन

 

रतनपुरा,मऊ। स्थानीय सदर बाजार स्थित श्रीप्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक आवश्यक बैठक समाजसेवी बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही पूजा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपने के उद्देश्य से पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।

बैठक में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रतिमा की व्यवस्था, पूजा पंडाल की सजावट, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा महोत्सव को आपसी सहयोग, समर्पण और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में बृजेश कुमार सिंह को संरक्षक तथा अशोक कुमार चौरसिया को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विक्रम सिंह को सह संरक्षक, विनोद कुमार गुप्ता को व्यवस्थापक, लालबचन साहू को उपाध्यक्ष, रामानंद स्वर्णकार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विजेंद्र प्रसाद साहू को महामंत्री, सतीश मद्धेशिया को आय-व्यय निरीक्षक, राजू मद्धेशिया को सह निरीक्षक, विजय प्रसाद गौड़ को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार साहू को संगठन मंत्री, धीरज कुमार साहू को सूचना मंत्री तथा धर्मेंद्र सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में सत्यनारायण गौड़, कन्हैया मद्धेशिया एवं राधे को पूजा मंत्री, मनोज मद्धेशिया एवं प्रदीप शर्मा को चल-मूर्ति देखरेख मंत्री, अमरजीत गौड़ एवं राहुल शर्मा को पूजा कार्यक्रम मंत्री सहित अन्य पदों पर सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में कुल 51 सदस्यों का चयन कर समिति को सक्रिय एवं व्यवस्थित रूप देने की पहल की गई।

इस अवसर पर मुन्ना चौरसिया, राजकुमार चौहान, मोहन प्रसाद साहू, श्रवण मद्धेशिया, आनंद खरवार, राजेश साहू, पंकज मद्धेशिया, अमरनाथ चौरसिया, शंकर मद्धेशिया, हरिनिवास पांडेय, कमल साहनी, सुरेश मद्धेशिया, आयुष मौर्य, सोनू मद्धेशिया, मोनू मद्धेशिया, प्रमोद खरवार, दिलीप खरवार, बलवीर साहू, दुर्गा प्रसाद मद्धेशिया, साहिल अहमद, सुधीर खरवार, आशीष जायसवाल, संतोष कुमार, देवेंद्र राम, लक्ष्मण गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, दीना साहनी, अशोक पटवा, मोहन साहू, मोनू साहू, जनार्दन प्रसाद मद्धेशिया एवं गोलू मद्धेशिया सहित समिति के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संगठन को मजबूत करना तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच कार्यों का समुचित बंटवारा सुनिश्चित करना रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें