पत्नी से विवाद के बाद बुजुर्ग ने दुकान के ठेले और कुर्सियों में लगाई आग


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना। विकासखंड कार्यालय के सामने मुहम्मदाबाद-आजमगढ़ मार्ग के किनारे मंगलवार को पत्नी से विवाद के बाद एक बुजुर्ग ने अपनी दुकान के सामने रखे ठेले, कुर्सियों और अन्य सामान में आग लगा दी। आग की लपटें उठने से मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास की दुकानों और संपत्ति को नुकसान होने से बच गया।

सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी करीब 65 वर्षीय गुड्डू कहार सड़क किनारे मड़ई डालकर भाटी-चोखा की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि मंगलवार को किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में उन्होंने दुकान के सामने रखे ठेले, कुर्सियों और अन्य सामान में आग लगा दी। कुछ ही देर में सामान धू-धूकर जलने लगा।

सड़क किनारे आग की लपटें देखकर राहगीर रुक गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता से जल रहे सामान को हटवाया और आग बुझाई।

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग समय रहते बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना को लेकर मौके पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें