भांवरकोल /गाजीपुर । क्षेत्र के मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल के छात्र छात्राओं ने राष्ट्र स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा में अपना परचम लहराया है।
छात्रवृत्ति के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कक्षावार बच्चों ने पूर्वांचल में अच्छे स्थान हासिल किए। कुल 117 प्रतिभागियों में से लगभग 100 बच्चों ने द्वितीय चरण की परीक्षा में सम्मिलित होने की अनिवार्य योग्यता प्राप्त की है।
जिला स्तर पर ही नहीं राज्य स्तर पर 500 के आस पास स्थान प्राप्त करना सामान्य उपलब्धि नहीं कही जा सकती है। सभी प्रतिभागियों को 499 का गिफ्ट कूपन , प्रतिभागिता प्रमाण पत्र , स्मृति चिन्ह और स्वर्ण/रजत/कांस्य पदक प्राप्त होगा। निश्चित तौर पर यह बच्चों की कड़ी मेहनत , उनकी लगन और पढ़ाई के प्रति रुचि का ही परिणाम है। वहीं खेलक्षेत्र में भी कक्षा नौ केहोनहार छात्र किशन राय ने मार्शल आर्ट में अपनी कुशलता को सिद्ध करते हुए तीन माह के अन्दर ही रजत से स्वर्ण पदक की दौड़ में राज्य में प्रथम स्थान अर्जित करके यह साबित कर दिया कि हम किसी भी क्षेत्र में अपनी विशिष्टता को सार्वजनिक करने के लिए दृढ़ संकल्पित तथा प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार को विद्यालय प्रांगण में सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल जीवन की कामना की गई। इस मौके पर प्रबंधक महोदय अवधेश कुमार पाण्डेय , प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार सहित सभी शैक्षिक व गैर शैक्षिक सदस्यों ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया जो अनुकरणीय पहल है।
