धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
घोसी (मऊ)। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को घोसी साइबर पुलिस टीम ने राहत दिलाते हुए उसके खाते से यूपीआई के जरिए ठगी गई पूरी तीन हजार रुपये की रकम वापस करा दी। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम करीमुद्दीनपुर निवासी मुहम्मद अबुजर पुत्र अंसार अहमद के खाते से यूपीआई के माध्यम से तीन हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद घोसी साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी की रकम को वापस कराया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या यूपीआई पिन साझा न करें। केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर आने वाले संदिग्ध कॉल और संदेशों से भी सावधान रहें।
साइबर ठगी होने पर पीड़ित तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
