सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नुक्कड़ नाटक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजित


“सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नुक्कड़ नाटक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजित

•ए०के०वर्मा

रतनपुरा,मऊ। रतनपुरा मंडल में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नाटक एवं संगीत के माध्यम से देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, देश में हुए सकारात्मक बदलावों एवं विकास कार्यों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। भारत सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ विकसित भारत की ओर एक और कदम बढ़ा रहा है ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान जयकिशोर गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें