दोहरीघाट में 67 लीटर अवैध शराब का कराया गया विनष्टीकरण


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में पुलिस द्वारा मुकदमों में बरामद अवैध शराब और अन्य माल के विनष्टीकरण की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को न्यायालय के आदेश पर दोहरीघाट थाने में 67 लीटर अवैध कच्ची व देशी शराब तथा फ्रूटी-बंटी-बबली शराब का विनष्टीकरण कराया गया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ के आदेश के क्रम में 28 सितंबर को नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव और थाना दोहरीघाट के प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, विनष्टीकरण की गई शराब थाना दोहरीघाट में दर्ज आठ अभियोगों से संबंधित थी।

पुलिस ने बरामद शराब को नियमानुसार नष्ट कराया। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत विभिन्न मुकदमों में बरामद और न्यायालय से निस्तारित माल का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें