यूजीसी रोल बैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन कासिमाबाद


 

कासिमाबाद।
UGC के नए नियमों को लेकर उठ रहे विरोध तथा आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्रमुखता देने की मांग को लेकर सवर्ण समाज (ब्राह्मण रक्षा दल और क्षत्रिय महासभा) के लोगों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से गंभीरता से विचार करने की अपील की।

ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने UGC से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने यानी UGC रोल बैक करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद और वंचित परिवारों को शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार विभिन्न वर्गों में मौजूद हैं। ऐसे में अवसरों का लाभ वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए आर्थिक स्थिति को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के हित में प्रभावी नीति बनाने की मांग की।

इस दौरान ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा कहा कि उनकी मांगें किसी वर्ग के विरोध में नहीं, बल्कि समान अवसर और सामाजिक न्याय की भावना से जुड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आगे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

अंत में स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को ज्ञापन सौंपकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की अपील की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें