हिंदी पखवाड़े में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कीं कविताएं और कहानियां


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े के तहत विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, अनुराग और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय प्रधानपुर और प्राथमिक विद्यालय सरयां का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।

प्राथमिक विद्यालय प्रधानपुर में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों से हिंदी दिवस के महत्व पर संवाद किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी पाठ्यपुस्तकों से कविताओं, कहानियों और लेखों का उत्साहपूर्वक वाचन किया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय सरयां में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम की देखरेख में कार्यक्रम की पूर्व तैयारी और साज-सज्जा की गई। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के महत्व पर चर्चा की गई। बच्चों ने विभिन्न रचनाओं का भावपूर्ण वाचन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों के आग्रह पर एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने जयशंकर प्रसाद की प्रसिद्ध रचना का पाठ किया, जिसे बच्चों ने उत्साहपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि कविता-पाठ, कहानी-वाचन, लेखन और संवाद जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में पठन-प्रवाह, सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है।

कार्यक्रम में प्रधानपुर विद्यालय में मुहम्मद अजमल और प्रमिला देवी तथा सरयां विद्यालय में सलाहुद्दीन अहमद, बिंदु कुमारी, गीता देवी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें