सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 2200 रुपये और ताश के 52 पत्ते बरामद


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिणटोला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे 2200 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, दक्षिणटोला थाना पुलिस टीम ने रविवार, 6 सितंबर को रात करीब 8:30 बजे अस्तुपुरा मोहल्ले के मैदान में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए प्रदुम्न सोनकर, रामसूरत, दीपक और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया।

मामले में थाना दक्षिणटोला में मु0अ0सं0 130/26, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका चालान न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में की गई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें