मऊ पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने दी 21 मनमोहक प्रस्तुतियां


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन मऊ के प्रांगण में वृहद सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी थानों में भी जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के बच्चों, पुलिस परिवार के बच्चों और महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 21 मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें अमृत पब्लिक स्कूल, राज इंटर कॉलेज बकवल, जयपुरिया स्कूल डुमरांव, किट्स केयर स्कूल और कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संघर्ष, चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों से भरा रहा। उनके जीवन से हमें निर्भीक और निरबैर रहने के साथ ही मानव जाति सहित सभी प्राणियों से प्रेम करने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को भी अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साहवर्धन हुआ।

समारोह में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के अलावा क्षेत्राधिकारीगण, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी एवं शिक्षक, पुलिस परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, जिले के सभी थानों में भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें