हृदयाघात से बाइक मिस्त्री मोनू वर्मा का निधन, नगर में शोक


 

बहादुरगंज। नगर पंचायत बहादुरगंज के मोहल्ला दक्खिन, वार्ड नंबर-2 निवासी बाइक मिस्त्री धीरेन्द्र वर्मा उर्फ मोनू वर्मा (39) का बुधवार शाम हृदयाघात से अचानक निधन हो गया। सुबह से तबीयत खराब होने के बावजूद शाम को वह बस स्टैंड के पास तगादा करने गए थे, जहां अचानक सीने में तेज दर्द होने पर हालत बिगड़ गई। स्थानीय चिकित्सक ने उन्हें मऊ रेफर किया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन के अनुसार मोनू अपने पीछे पत्नी ज्योति वर्मा, दो पुत्र, माता विमला देवी और भाई संतोष वर्मा को छोड़ गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें