बाल निकेतन के पास निर्माणाधीन आरओबी का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय से पहले काम पूरा कराने के निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को बाल निकेतन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और मौके पर आमजन के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के सहायक अभियंता ने जिलाधिकारी को बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य फरवरी 2024 में शुरू हुआ था। इसे जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परियोजना को तय समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को यथासंभव जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की गति बढ़ाने के साथ निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने आरओबी के किनारे बनी सर्विस लेन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सर्विस लेन को व्यवस्थित और आवागमन योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि परियोजना की नियमित निगरानी की जाए और निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें