कांवड़ मेला यात्रा को लेकर एसडीएम ने दोहरीघाट के घाटों एवं नगर क्षेत्र का लिया जायजा


  • सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, भारी पुलिस बल की तैनाती

दोहरीघाट। कांवड़ मेला यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को दोहरीघाट क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रामघाट, जानकी घाट, गौरी शंकर घाट सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों एवं प्रमुख स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित रखी जाए।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ मेला यात्रा के दौरान प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कांवड़ मेला यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। घाटों एवं नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार प्रमुख घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रख रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान कानूनगो परशुराम, लेखपाल मनीष सरोज, सुधाकर आदि मौजूद रहे

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें