बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


सेवराई। गंगा और कर्मनाशा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की आशंका को देखते हुए शनिवार को एसडीएम सेवराई गजराज सिंह यादव और प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार ने तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एवं तटवर्ती इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नदी के जलस्तर और आसपास के हालात की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति, तटवर्ती क्षेत्रों में पानी के बढ़ते प्रभाव और ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।एसडीएम गजराज सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। नदी के जलस्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार ने भी मौके पर मौजूद कर्मचारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम द्वारा तटवर्ती गांवों में लगातार निगरानी किए जाने से ग्रामीणों को भी राहत मिली है। गौरतलब है कि गंगा और कर्मनाशा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण सेवराई तहसील क्षेत्र के कई तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हालांकि अभी कई आबादी वाले क्षेत्रों में बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी और तैयारियां तेज कर दी हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें