मऊ में ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले—“हमारे हटने के बाद सपा के पास कोई चेहरा नहीं”


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को मऊ जिले के रतनपुरा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अब पीडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए हैं और अमित शाह से मिलकर आए हैं, इसलिए उनके पास सारी जानकारी है। उन्होंने दावा किया कि उनके गठबंधन से अलग होने के बाद अखिलेश यादव के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जो उन्हें वोट दिला सके।

अब्बास अंसारी के मुद्दे पर भी बोले राजभर

अब्बास अंसारी को लेकर पूछे गए सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब्बास अंसारी उनकी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। निष्कासन और सदस्यता को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और चुनाव आयोग इस मामले में फैसला करेगा।

आजम खान की कार्रवाई के लिए अखिलेश को ठहराया जिम्मेदार

आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर राजभर ने कहा कि इसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि बड़े नेता आपस में एक हैं, जबकि छोटे नेता आपस में लड़ते रहते हैं।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रगान पूरा नहीं गाए जाने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने इसे देश का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में रहने पर वहां के देश और राष्ट्रगान का सम्मान किया जाना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि भी दी और कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

राजभर के इन बयानों के बाद मऊ की सियासत में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें