धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गालिबपुर के पास एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अलाउद्दीनपुर मोड़ से गालिबपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर निखिल सोनकर पुत्र कुबेर सोनकर, निवासी हलीमाबाद, थाना मुहम्मदाबाद गोहना को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 280/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
बरामदगी: एक अदद नाजायज चाकू
गिरफ्तारी स्थल: ग्राम गालिबपुर, अलाउद्दीनपुर मोड़ से जाने वाला मार्ग।
