संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लट्ठूडीह में वरिष्ठ समाजसेवी संजय पांडेय ने पांच आम के पौधे रोपे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
संजय पांडेय ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव भी हैं। मां के नाम पर लगाया गया पौधा भावनाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का भी प्रतीक है।
उन्होंने युवाओं से अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने का संकल्प ले, तो गांव, क्षेत्र और समाज को हरित एवं प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
पौधरोपण कार्यक्रम में शिवम पांडेय, संजय यादव, शिव सैनी, पारस कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
