दशमोत्तर छात्रवृत्ति: शिक्षण संस्थानों का मास्टर डाटाबेस 15 अगस्त तक पूरा कराने के निर्देश


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षण संस्थानों के मास्टर डाटाबेस को पूर्ण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत नवीन शिक्षण संस्थानों को भी मास्टर डाटाबेस में शामिल किया जाना है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने जनपद के सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थानों को विश्वविद्यालय की एफिलिएटिंग एजेंसी के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त करना होगा।

इसके बाद शिक्षण संस्थानों को अपना मास्टर डाटाबेस 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा। अधिकारियों ने संस्थानों से समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई निर्धारित अवधि में पूरी करने को कहा है।

मास्टर डाटाबेस समय से पूर्ण होने से छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विभाग ने संबंधित शिक्षण संस्थानों से प्रक्रिया में लापरवाही न बरतने और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने की अपील की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें