लूट नहीं, उचक्कागिरी का निकला मामला: गैस कर्मचारी बन महिला से उड़ाए 22 हजार, पुलिस जांच में खुलासा


सादात (गाजीपुर)।थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव में बीते दिनों गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर आए दो शातिर बदमाशों द्वारा एक महिला को बंधक बनाकर 40 हजार रुपये की लूट की सनसनीखेज खबर महज अफवाह साबित हुई। पुलिस की मुस्तैद जांच में सामने आया कि यह मामला बंधक बनाकर लूट का नहीं, बल्कि झांसा देकर पैसे उड़ाने (उचक्कागिरी) का है। साथ ही, रकम भी 40 हजार नहीं बल्कि 22 हजार रुपये थी।

 

जानकारी के अनुसार, बिजरवां गांव में दो अज्ञात बदमाश गैस एजेंसी के कर्मचारी बनकर आशा देवी (पत्नी राधे) के घर पहुंचे। बदमाशों ने महिला को अपने झांसे और बहकावे में ले लिया। इसके बाद वे महिला के हाथ से 22 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। शुरुआत में इस घटना को घर में बंधक बनाकर 40 हजार रुपये की बड़ी लूट के रूप में फैलाया गया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।सीसीटीवी फुटेज और बेटी के आने से खुला राजघटना की सूचना मिलते ही सादात पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए और अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। इसी बीच पीड़ित महिला की पुत्री जब घर लौटी, तो उसने घर के बक्से की जांच की। बक्से की तलाशी लेने पर गायब समझे जा रहे रुपयों में से 18 हजार रुपये सुरक्षित मिल गए। सादात थानाध्यक्ष (एसओ) तारावती देवी ने बताया कि पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि महिला को बंधक नहीं बनाया गया था। दोनों युवकों ने केवल बहला-फुसलाकर महिला के हाथ से पैसे ऐंठे थे। बक्से से 18 हजार रुपये बरामद होने के बाद अब यह साफ है कि लूट की कोई वारदात नहीं हुई थी, बल्कि यह 22 हजार रुपये की उचक्कागिरी का मामला है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दोनों शातिर ठगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें