समता पीजी कालेज में स्नातक छात्रों के लिए एन सी सी दाखिला प्रारम्भ


सादात गाज़ीपुर। समता पीजी कॉलेज सादात में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कॉलेज के एनसीसी एएनओ डॉ. अशोक कुशवाहा ने बताया कि यह देश सेवा और अनुशासन से जुड़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक अवसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनसीसी में प्रवेश केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने महाविद्यालय में बीए कोर्स में दाखिला लिया है। भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म का वितरण महाविद्यालय के काउंटर से किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ 14 अगस्त को महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है।

कैडेट्स के चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, जिसमें दौड़ प्रतियोगिता शामिल है, 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा और एनसीसी एएनओ डॉ. अशोक कुशवाहा से संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें