दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। दक्षिणटोला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 11 अगस्त को मतलूपुर मोड़ ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दक्षिणटोला थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज मद्धेशिया पुत्र जयप्रकाश मद्धेशिया, निवासी सहरोज, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना दक्षिणटोला में मु.अ.सं. 95/2026 दर्ज है। मामले में पहले धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें बाद में धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी को 11 अगस्त 2026 को मतलूपुर मोड़ ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें