खाताधारकों की समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता : आशीष यादव


नंदगंज यूनियन बैंक के नवागत प्रबंधक ने कहा—दिक्कत हो तो सीधे बैंक आकर बताएं, हरसंभव समाधान का प्रयास होगा

नंदगंज (गाजीपुर)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नंदगंज शाखा के नवागत शाखा प्रबंधक आशीष यादव ने खाताधारकों को बेहतर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। करीब एक माह पूर्व नंदगंज शाखा में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बैंक की व्यवस्थाओं को समझने के साथ ही ग्राहकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

सोमवार को बातचीत के दौरान शाखा प्रबंधक आशीष यादव ने कहा कि बैंक के प्रत्येक खाताधारक को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यदि किसी ग्राहक को बैंकिंग कार्य में किसी तरह की दिक्कत आती है तो वह सीधे बैंक आकर अपनी समस्या बताएं। समस्या का समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैंक और ग्राहक के बीच बेहतर संवाद से ही बैंकिंग सेवाओं को और सुगम बनाया जा सकता है। ग्राहकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका उचित समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

नवागत शाखा प्रबंधक के इस सकारात्मक रवैये से खाताधारकों में भी विश्वास बढ़ा है। ग्राहकों का कहना है कि यदि बैंक प्रबंधन इसी तरह उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुने और उनका समाधान करे तो बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में उन्हें काफी सुविधा होगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें