संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संपर्क एवं कलश वंदन यात्रा


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

 

बिरनो/गाजीपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को समरसता संपर्क एवं कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

बिरनो मंडल के अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने मानपुर गांव में पवित्र कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने कलश वंदन यात्रा को सदर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष संतोष प्रजापति के नेतृत्व में लावा गांव के लिए रवाना किया।

 

यात्रा में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी एवं उनके प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी प्रमोद राय, संतोष सिंह, राम अवध काश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल रहे।

 

इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समरसता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें