रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर डेमू ट्रेन व आरक्षण काउंटर खोलने की मांग, युवा नेता अंगद साहू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र


रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर डेमू ट्रेन व आरक्षण काउंटर खोलने की मांग, युवा नेता अंगद साहू ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर एक नए कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण काउंटर की तत्काल आवश्यकता : अंगद साहू

रतनपुरा,मऊ। रतनपुरा कस्बे के युवा समाजसेवी अंगद साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रतनपुरा रेलवे स्टेशन की मूलभूत समस्याओं के समाधान और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन मऊ, बलिया और गाजीपुर तीन जिलों की सीमा पर स्थित है। यहां से प्रतिदिन तीनों जिलों के हजारों यात्री यात्रा करते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के नाम पर केवल उत्सर्ग एक्सप्रेस और छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस का ही ठहराव है।

श्री साहू ने रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर एक नए कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण काउंटर की तत्काल आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि काउंटर के अभाव में रतनपुरा प्रखंड की 70 ग्राम पंचायतों के साथ ही सीमावर्ती बलिया और गाजीपुर के यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए रसड़ा, मऊ और बलिया जाना पड़ता है। इससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।रेलवे राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग करते हुए श्री साहू ने पूर्वांचल एक्सप्रेस 15049, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 19049 और सरजू यमुना एक्सप्रेस को रतनपुरा पर ठहराने का प्रस्ताव दिया।

इंदारा-फेफना रूट पर यात्री सुविधाओं का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस रूट पर वाराणसी के लिए केवल इंटरसिटी एक्सप्रेस ही संचालित है। उसके प्रस्थान के बाद चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा सहित अन्य स्टेशनों से वाराणसी जाने के लिए कोई वैकल्पिक ट्रेन उपलब्ध नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने इंटरसिटी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद बलिया से वाया इंदारा वाराणसी के लिए एक जोड़ी डेमू अथवा मेमू ट्रेन चलाने का सुझाव दिया। इससे वाराणसी जाने वाले व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। पत्र में विकलांग यात्रियों की समस्या का भी उल्लेख किया गया है। श्री साहू ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए रैंप नहीं बना है। इसकी वजह से विकलांग और असक्त यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। श्री साहू ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित में उपरोक्त सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई कर रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें