पप्पू यादव व अवधेश प्रसाद के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। संसद परिसर में राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित मामले को लेकर हुए सांकेतिक प्रदर्शन के विरोध में रविवार को करहां बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव और सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंककर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदर्शन के दौरान धार्मिक प्रतीकों और संतों की वेशभूषा का राजनीतिक इस्तेमाल कर सनातन धर्म और हिंदू आस्था का अपमान किया गया। उन्होंने संबंधित नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और पद से इस्तीफा देने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था और संत समाज को राजनीतिक विरोध का माध्यम बनाना उचित नहीं है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित नेताओं को अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।
प्रदर्शन में भाजपा नेत्री व निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, मंडल महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, बालगोविंद यादव, सौरभ तिवारी, अशोक सिंह, वीरेंद्र राजभर, सरोज पांडेय, इंद्रपाल राम, छेदी राजभर, प्रकाश सरोज, सुरेशचंद्र वर्मा, चंद्रभान सिंह, अविनाश कुमार नायडू, धनंजय सिंह, अजय कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
