गुरु पूर्णिमा पर धर्ममरपुर घाट स्थित श्री साईं बाबा आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब


 

गाज़ीपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गाज़ीपुर जनपद के धर्ममरपुर घाट स्थित श्री साईं बाबा आश्रम में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने संत श्री साईं बाबा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

आश्रम परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के अनुसार इस वर्ष लगभग 20 हजार लोगों ने आश्रम पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहा।

 

इस अवसर पर हरपुर निवासी बाबा के भक्त धीरेन्द्र यादव ने बताया कि संत श्री साईं बाबा अत्यंत सरल, सहज एवं सिद्ध महात्मा हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां अनेक लोग अपनी समस्याओं और दुखों को लेकर आते हैं तथा बाबा की कृपा से प्रसन्न मन होकर लौटते हैं।

 

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आश्रम परिसर पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर गुरु के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

 

इस अवसर पर प्रीतम चौरसिया, डॉ. गुप्तेश्वर नाथ, राम चंद्र राम, कमलचंद जायसवाल, ओमकार सिंह यादव, गौतम राम, वंदना सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें