जोगामुसाहिब के डॉ. अरविन्द कुमार राय ने TGT संस्कृत परीक्षा में प्रदेश में हासिल की 49वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

 

भांवरकोल/गाजीपुर। लंबे समय से सतत संघर्ष, मेहनत और लगन का परिणाम आखिरकार रंग लाया। ग्राम जोगामुसाहिब निवासी डॉ. अरविन्द कुमार राय का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित TGT संस्कृत सहायक अध्यापक (इंटर कॉलेज) पद पर अंतिम रूप से हो गया है। उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में 49वीं रैंक प्राप्त कर अपने गांव, क्षेत्र एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

 

डॉ. अरविन्द कुमार राय की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए लोगों ने कहा कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने डॉ. अरविन्द कुमार राय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें